राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, कांग्रेस बोली—विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय
कटनी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को कटनी में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं में हैं और वे लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दों, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा संविधान की रक्षा के सवालों को मजबूती से उठाते रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष द्वारा सरकार से सवाल करना और जनहित के मुद्दों को उठाना लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे में विपक्ष की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश को लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता के रूप में देखा जाना चाहिए।
‘विपक्ष की आवाज का सम्मान होना चाहिए’
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल करना विपक्ष का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। राहुल गांधी लगातार आम जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाने के बजाय उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। जनहित के मुद्दों को उठाना विपक्षी नेताओं का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदय से मामले में हस्तक्षेप कर राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में रखी प्रमुख मांग
कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने तथा लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मजबूत विपक्ष देश के हित में आवश्यक है और विपक्ष की आवाज को सुना जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान एड. अमित शुक्ला, सौरभ सिंह, राजकुमार केलु उपाध्याय, राकेश जैन कक्का, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, गोल्डन पांडे, प्रेम बत्रा, जालेम यादव, आफताब अहमद, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, पंकज गौतम, कमल पांडे, आनंद पटेल, मंगल सिंह, अजय खटीक, विजय मंगल चौधरी, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, विकास निगम, छोटू सिंह बघेल, इस्तियाक अहमद, राहुल होतवानी, राहुल पटेरिया, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, भरत विश्वकर्मा, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, शशि शेखर भारद्वाज, विनीत जायसवाल, रमेश मिश्रा, रवि जायसवाल, घनश्याम रजक, रूपा तिवारी, शशि यादव, दिलदार खान, इमरान खान, विजय चांदवानी, सुनील श्रीवास, सलाहुद्दीन खान, रामचंद मूलवानी, विकास चौधरी, राजेश निषाद, प्रिंस खटीक, शुभम सोनखरे, हर्षित मिश्रा, साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment