कटनी- बुलैट बाइकचाबी लगी छोड़ना पड़ा भारी, 12 घंटे में रंगनाथ पुलिस ने चोर पकड़ा
कटनी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना रंगनाथनगर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर चोरी गई बुलैट बाइक को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल,18 मार्च 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार तिवारी ने थाना रंगनाथनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी काले-नीले रंग की बुलैट मोटरसाइकिल, जिसका नंबर MP 21 MA 3766 है, घर के बाहर खड़ी थी और उसमें चाबी लगी रह गई थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी गाड़ी चोरी कर फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर टीम गठित की और शहर के विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम पटेल, निवासी तेवरी, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलैट बाइक भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम पटेल पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह, बहादुर सिंह, अनिल तिवारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment