नवनीत गुप्ता
कटनी जिला के थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने हाइवे पर हुई एक अंधी हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
आपको बता दिनांक 10-11 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात डायल 112 पर सूचना मिली कि छपरा नेशनल हाइवे पर एक वाहन (MP 20 GA 6242) में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 216/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मृतक की पहचान:
जांच के दौरान मृतक की पहचान राकेश दाहिया (42 वर्ष), निवासी खितौला, सिहोरा (जबलपुर) के रूप में हुई, जो पेशे से ड्राइवर था।
जांच और खुलासा:
पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
दिनांक 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोहित कोल (21 वर्ष), निवासी ग्राम बंधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी अमन चौबे उर्फ पंकज उर्फ भूत (22 वर्ष) और एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मृतक से लिफ्ट ली, फिर साथ में शराब पी और पैसों की मांग की। पैसे न देने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और व्हील पाना से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त व्हील पाना और मृतक का मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक अनिल यादव, सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद सहित पुलिस टीम एवं साइबर सेल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment