कटनी। इन्द्रानगर चाकूबाजी कांड का खुलासा, कुठला पुलिस ने घंटों में दो आरोपियों को दबोचा - News Bharat

Breaking

Saturday, May 16, 2026

कटनी। इन्द्रानगर चाकूबाजी कांड का खुलासा, कुठला पुलिस ने घंटों में दो आरोपियों को दबोचा

                                      


नवनीत गुप्ता की रिपोर्ट 


 कटनी। इन्द्रानगर चाकूबाजी कांड का खुलासा, कुठला पुलिस ने घंटों में दो आरोपियों को दबोचा

 

थाना कुठला क्षेत्र के इन्द्रानगर में जान से मारने की नियत से की गई चाकूबाजी की घटना में कुठला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया है।


पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार सरला नगर निवासी उत्तम लौहार ने थाना कुठला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई की रात करीब 12:20 बजे वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इन्द्रानगर गली नंबर 3 में कुत्तों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। 


इसी दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे फरियादी घायल हो गया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला कायम कर तकनीकी एवं पारंपरिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू ठाकुर निवासी इन्द्रानगर एवं रवि सिंह ठाकुर निवासी शंकर टाकीज क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।


 पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।


पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद सिंह, एएसआई तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, महेन्द्र सिंह, आरक्षक मनोज सिंह सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment