चाकू की नोक पर हुई लूट का चंद घंटे के भीतर खुलासा, तीन विधि उल्लंघनकारी बालक पकड़े गए - News Bharat

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

चाकू की नोक पर हुई लूट का चंद घंटे के भीतर खुलासा, तीन विधि उल्लंघनकारी बालक पकड़े गए

                                   


कटनी-  जिले की कुठला पुलिस ने चाकू की नोक पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का महज कुछ घंटों में खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन विधि उल्लंघनकारी बालकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, वारदात में प्रयुक्त दो चाकू और बिना नंबर की बर्गमैन स्कूटी भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, फरियादी दुर्गेश चौधरी (20) निवासी ग्राम सुडौरा, जिला पन्ना, 19 जुलाई की रात अपनी भाभी वर्षा चौधरी और छह माह की भतीजी को हैदराबाद जाने वाली बस में बैठाने के लिए ऑटो से शिवम ढाबा बायपास जा रहा था। चाका ब्रिज के आगे हाईवे पर बिना नंबर की काले रंग की बर्गमैन स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने ऑटो रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर फरियादी, उसकी भाभी और ऑटो चालक को धमकाया तथा मारपीट करते हुए फरियादी से 6 हजार रुपये और ऑटो चालक से 300 रुपये लूट लिए।

घटना के दौरान फरियादी ने एक आरोपी के हाथ पर "मनु" तथा दूसरे के हाथ पर "ॐ" और "यादव जी" गुदा हुआ देखा था। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक जांच के जरिए तीनों विधि उल्लंघनकारी बालकों तक पहुंच बनाई।

पूछताछ में तीनों बालकों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई रकम, दो चाकू और घटना में प्रयुक्त बर्गमैन दोपहिया वाहन जब्त किया गया। इसके बाद तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह, जबलपुर भेज दिया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया, उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा, सुनील पाण्डेय, ताहिर खान, राहुल मिश्रा, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, हर्षुल मिश्रा, अभय यादव, करण सिंह, विजय प्रजापति, मनोज राजपूत सहित थाना कुठला के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment