कटनी - मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे मोहन नगर के रहवासी
मोहन नगर के रहवासियों का "हल्ला बोल आंदोलन" 12 जून को
गंदे पानी की निकासी एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर जन आक्रोश प्रदर्शन
कटनी इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 स्थित मोहन नगर के रहवासी वर्षों से गंदे पानी की निकासी, नाली निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत एवं आवेदन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इसी के विरोध में मोहन नगर के समस्त रहवासी 12 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 9:00 बजे से रविदास तिराहा कटनी में "हल्ला बोल आंदोलन" एवं जन आक्रोश प्रदर्शन आयोजित करेंगे।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वीकृत नाली निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है, जिसके कारण घरों के आसपास एवं सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। कच्ची सड़क पर कीचड़ और दूषित जलभराव से नागरिकों का आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा महिलाओं, बुजुर्गों एवं स्कूली बच्चों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलन के माध्यम से रहवासी नगर निगम एवं प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए मांग करेंगे कि क्षेत्र में गंदे पानी की तत्काल निकासी की व्यवस्था की जाए, स्वीकृत नाली निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा वार्डवासियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रमुख मांगें
• गंदे पानी की तत्काल निकासी की व्यवस्था की जाए।
• स्वीकृत नाली निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
• कच्ची सड़क पर भरे दूषित पानी एवं कीचड़ से मुक्ति दिलाई जाए।
• वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
स्थान : रविदास तिराहा, मोहन नगर, कटनी
दिनांक : 12 जून 2026 (शुक्रवार)
समय : प्रातः 9:00 बजे से
जारीकर्ता :
समस्त रहवासी
इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4, मोहन नगर, कटनी
संपर्क :जी.पी. नायक (अध्यक्ष, मोहन नगर)
एडवोकेट, कटनी
मोबाइल : 9755727516 :::

No comments:
Post a Comment