कटनी- शिकार के लिए बिछाए करंट से युवक की मौत, शव कुएं में छिपाया
कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में स्थित पुराने सूखे कुएं में फेंककर छिपा दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको बता दे,17 अगस्त की रात शिकार के लिए लोहे की तार को बिजली के तार से जोड़कर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान साहिल वासुदेव करंट की चपेट में आ गया। आरोपियों ने शव को कुएं में डालने के साथ घटना में प्रयुक्त लोहे की तार भी झाड़ियों में छिपा दी थी।
मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर राजकुमार उर्फ कुंचु उर्फ किश्शु कोल, रोशन कोल, रूपेश बर्मन, साजन बर्मन और प्रकाश कोल को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर लोहे की तार बरामद की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment